तीन घंटे में 1400 किमी दूरी तय कर दिल्ली पहुंचा दिल, 13 साल छोटी महिला के शरीर में धड़का
NEWS


" alt="" aria-hidden="true" />करीब तीन घंटे में 1400 किमी दूर से दिल्ली पहुंचे दिल के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। ओखला के फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने 34 वर्षीय महिला के शरीर में दिल प्रत्यारोपित किया है। अपनी उम्र से 13 साल छोटी महिला के शरीर में दिल ने धड़कना शुरू कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर 3.30 बजे फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम पुणे से रवाना हुई और शाम 5.40 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पहुंची। यहां से अस्पताल तक 18.4 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर पुलिस की मदद से बनाया गया, जिसके चलते टीम को अस्पताल तक पहुंचने में महज 21 मिनट 20 सेकेंड का वक्त लगा। अस्पताल पहुंचने के बाद टीम ने सफल प्रत्यारोपण किया।

अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर जेएस मेहरवाल ने बताया कि दिल्ली निवासी 34 वर्षीय महिला हार्ट फेलियर थी। राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) में उसका पंजीयन कराया गया था, ताकि उसे नया दिल मिल सके। मंगलवार को पता चला कि पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में 47 वर्षीय मरीज ब्रेन डेड है। उसके परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया है। इसके बाद टीम तत्काल पुणे रवाना हुई। 47 वर्षीय व्यक्ति का दिल अब 34 साल की महिला में धड़क रहा है।



Popular posts
इस कोरोना संकट से जो अंधकार और अनिश्चितता पैदा हुई है, उसे समाप्त करके हमें उजाले और निश्चितता की तरफ बढ़ना है। इस अंधकारमय कोरोना संकट को पराजित करने के लिए, हमें प्रकाश के तेज को चारो दिशाओं में फैलाना है। और इसलिए, इस रविवार 5 अप्रैल को, हम सबको मिलकर, कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है, उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। इस 5 अप्रैल को हमें, 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है।
साथियों, कोरोना महामारी से फैले अंधकार के बीच, हमें निरंतर प्रकाश की ओर जाना है। जो इस कोरोना संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, हमारे ग़रीब भाई - बहन उन्हें निराशा से आशा की तरह ले जाना है।
साथियों, कोरोना महामारी से फैले अंधकार के बीच, हमें निरंतर प्रकाश की ओर जाना है। जो इस कोरोना संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, हमारे ग़रीब भाई - बहन उन्हें निराशा से आशा की तरह ले जाना है।
दिल्ली:
दुनिया भर में जहां निवेशकों का भरोसा घट रहा है, वहीं सोना लगातार नई ऊंचाइयां बना रहा है। शुक्रवार को लगातार पांच दिनों की बढ़त के साथ सोना नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।
Image